‘आने वाले वर्षों में खिताब की प्रबल दावेदार रहेगी आरसीबी’, टीम के दूसरी बार चैंपियन बनने पर बोले राजकुमार शर्मा

New Delhi, 1 जून . रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में Gujarat टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने आरसीबी टीम के प्रदर्शन और टीम की रणनीति की जमकर तारीफ की है.

Ahmedabad के Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में Gujarat टाइटंस को हराने के साथ ही आरसीबी अपने खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बनी. आरसीबी ने जीटी से मिले 156 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल किया.

राजकुमार शर्मा ने ‘ ’ के साथ बात करते हुए कहा, “हां, यह एक अच्छी कामयाबी थी, लेकिन शुरू से ही वे (आरसीबी) चैंपियन की तरह खेल रहे थे, और उन्होंने मैदान पर दिखाया कि वे डिफेंडिंग चैंपियन हैं. वे इस साल बहुत प्रोफेशनल अप्रोच के साथ आए और इसीलिए उन्होंने आसानी से मैच और ट्रॉफी भी जीत ली.”

आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्हें “पिछले साल जैसा दबाव महसूस नहीं हुआ,” जो उनके बचपन के कोच को उनके पहले खिताब के ऐतिहासिक संदर्भ को देखते हुए पूरी तरह से प्राकृतिक लगता है. कोहली के बयान पर रिएक्ट करते हुए शर्मा ने कहा, “खैर, यह कुछ प्राकृतिक है. उन्होंने पिछले सीजन 17 साल के इंतजार के बाद ट्रॉफी को जीता था. इसी वजह से हर कोई उत्साहित था. पिछले सीजन चैंपियन बनने पर उन्होंने जश्न मनाया था. मेरा कहने का मतलब यह है कि जब आप लंबे इंतजार के बाद जीतते हैं, तो उत्सुकता और दबाव दोनों ज्यादा रहता है.”

अब आरसीबी के पास दो आईपीएल ट्रॉफियां हैं और टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है. राजकुमार शर्मा का मानना है कि अगर टीम इसी तरह एकजुट होकर खेलती रही और अपनी रणनीति पर कायम रही, तो आने वाले वर्षों में भी वह खिताब जीतने की मजबूत दावेदार बनी रहेगी.

उन्होंने कहा कि टीम का हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को अच्छे से समझ रहा है और इसी वजह से प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. कोच के अनुसार, अगर यही लय बनी रही तो आरसीबी आने वाले सीजन में भी सबसे मजबूत टीमों में से एक होगी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जाएगी.

एसएम/एएस