
Mumbai , 23 मई . देश के कई राज्यों में इन दिनों लावारिस कुत्तों का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच पंजाब Government की उस प्लान ने बहस को और तेज कर दिया, जिसमें सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को हटाकर शेल्टर में भेजने और खतरनाक माने जाने वाले कुत्तों को दर्दरहित मृत्यु दी जाने की बात कही गई है. इस पूरे मामले पर अब Bollywood Actress रवीना टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Actress ने सीएम भगवंत मान से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस मामले को इंसानियत और दया के साथ संभाला जाना चाहिए.
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ”Supreme Court के हालिया फैसले को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. लोगों की सुरक्षा बेहद जरूरी है, लेकिन इस फैसले को लागू करते समय दया और संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार होना चाहिए, जिसमें इंसानियत नजर आए.”
Actress ने अपने पोस्ट में कई ऐसे उपायों का भी जिक्र किया, जिनसे इस समस्या का हल निकाला जा सकता है. उन्होंने कहा, ”लावारिस कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण, सही देखभाल और उन्हें सुरक्षित शेल्टर में रखने जैसे कदम इंसानों और जानवरों दोनों के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं. सिर्फ सख्ती से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि समझदारी और संवेदनशीलता के साथ कदम उठाने की जरूरत है.”
रवीना ने कहा, ”अगर Government, पशु कल्याण संस्थाएं और विशेषज्ञ मिलकर काम करें, तो इस संवेदनशील मुद्दे को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है. पंजाब इस मामले में जिम्मेदारी और दयालुता दोनों दिखा सकता है.”
पोस्ट के आखिर में रवीना टंडन ने लिखा, ”समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह बेजुबान जीवों के साथ कैसा व्यवहार करता है.”
पंजाब Government के इस प्लान को लेकर social media पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. कुछ लोग Government के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग जानवरों के अधिकारों की बात कर रहे हैं. रवीना से पहले Actress सोनम बाजवा ने भी पंजाब के Chief Minister से इसी मुद्दे पर अपील की थी. उन्होंने भी जानवरों के साथ दया दिखाने की बात कही थी.
–
पीके/
Skip to content