रत्नागिरीः अंबा घाट रोड पर गिरा बड़ा पत्थर, खेड़-खोपी-धमानंद रोड पर भारी भूस्खलन

रत्नागिरी, 4 जुलाई . Maharashtra में हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इसी बीच रत्नागिरी में सड़क पर अचानक से बड़ा सा पत्थर गिर पड़ा. वहीं, खेड़-खोपी-धमानंद रोड पर भूस्खलन होने से रास्ता बंद कर दिया गया है.

Saturday सुबह रत्नागिरी-कोल्हापुर हाईवे पर अंबा घाट के पास एक बड़ा हादसा टल गया. गणेश मंदिर के पास अचानक सड़क के बीचों-बीच एक बहुत बड़ा पत्थर आ गिरा, जिससे ट्रैफिक में भारी रुकावट पैदा हो गई. यह घटना एक तीखे मोड़ पर हुई थी, इसलिए बड़े हादसे और ट्रैफिक जाम का खतरा बना हुआ था.

हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद Policeकर्मियों और सांगली के पर्यटकों के एक समूह ने तुरंत कार्रवाई की और मिलकर पत्थर को सड़क से हटाया. उनकी समय पर की गई कोशिशों से हाईवे पर ट्रैफिक फिर से बहाल हो सका और एक गंभीर घटना टल गई. घाट से गुजरने वाले यात्रियों ने Police और पर्यटकों की इस त्वरित कार्रवाई की काफी सराहना की है.

वहीं, रत्नागिरी जिले में खेड़-खोपी-धमानंद रोड पर कसाई शिंडेवाड़ी के पास भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सड़क का एक हिस्सा भी ढह गया है. लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम चल रहा है. इस बीच, प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जब तक ट्रैफिक बहाल नहीं हो जाता, तब तक वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

चिंता की बात यह है कि Friday सुबह ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में अरब सागर के ऊपर एक विशाल बादल प्रणाली Maharashtra के तट की ओर बढ़ती हुई दिखाई दी. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले घंटों में इस बादल समूह के कारण Mumbai और आसपास के जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. सैटेलाइट और अन्य वैश्विक मौसम उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों में अत्यधिक ठंडे ऊपरी भाग वाले गहरे संवहनी बादल दिखाई दे रहे हैं, जो इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश लाने में सक्षम शक्तिशाली तूफानों की संभावना का संकेत देते हैं.

ओपी/डीकेपी