
Patna, 20 जून . राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने Saturday को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी. उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव बनाए हैं जबकि आनंद माधव को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. बिहार में अपने पुत्र दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर हो रही चर्चा के बीच कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को राष्ट्रीय समिति में स्थान दिया है.
पार्टी के विधायक माधव आनंद को जहां प्रधान महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वहीं अरविंद कुमार वाजपेयी, विधायक रामेश्वर कुमार महतो, शंकर झा आजाद, मदन चौधरी, पृथ्वी राज यादव, भानु श्रीनिवासन, सीमा सक्सेना और अनिल सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है. इसके अलावा फजल इमाम मल्लिक, राजीव कुमार जायसवाल, रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह और विमलेंदु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को महासचिव बनाया गया है.
सचिव की जिम्मेदारी योगेंद्र चौहान, रियाज अहमद, विराट कुशवाहा, रविंद्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झुन्ना सिंह और तारा श्वेता आर्या को दी गई है. कहा जा रहा है कि नई राष्ट्रीय समिति में पार्टी से नाराज चल रहे लोगों को शामिल कर सामंजस्य बैठाने का काम किया गया है.
बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. आरएलएम का गठन 2023 में हुआ था. उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सदस्य हैं जबकि उनके बेटे दीपक प्रकाश, जो न तो विधान परिषद के सदस्य हैं और न ही विधानसभा के, बिहार Government में मंत्री हैं. पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के चुनाव के दौरान दीपक प्रकाश को टिकट नहीं दिया गया जिससे उनके मंत्री पद पर खतरा मंडरा रहा है. इसे लेकर कई तरह की चर्चा भी देखी जा रही है.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content