
Mumbai , 30 मई . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्म ‘Lucknow की बड़की Patna की छोटकी’ को लेकर चर्चा में हैं. Saturday को Actress ने social media पर फिल्म के धमाकेदार गाने ‘यू. पी. वाली बिहार वाली’ का पर्दे के पीछे का वीडियो शेयर किया.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रानी के साथ उनकी सह-कलाकार संजना भी नजर आ रही हैं. दोनों अभिनेत्रियां गाने की धुन पर अच्छे से परफॉर्म करती दिख रही हैं. इसमें फिल्म के डायरेक्टर (निर्देशक) दोनों अभिनेत्रियों को गाने के स्टेप्स और उसके पीछे के भावों को गहराई से समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो पोस्ट कर Actress ने फैंस से पूछते हुए लिखा, “क्या आपने गाना सुना?”
इस फिल्म में रानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं जबकि संजना बिहार की रहने वाली हैं. यह कहानी एक ही घर में रहने वाली दो अलग-अलग राज्यों की बहू के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक तरफ Lucknow की शानोशौकत वाली यूपी की लड़की और दूसरी तरफ अपनी सादगी और परंपराओं को मानने वाली बिहार की लड़की के बीच मजेदार मुकाबले होते हैं.
‘Lucknow की बड़की Patna की छोटकी’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी हैं.
फिल्म में रानी चटर्जी जेठानी के किरदार में हैं तो संजना पांडे देवरानी के किरदार में हैं. दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. फिल्म का पहले नाम ‘यू. पी. वाली बिहार वाली’ था लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पहले ही इसका नाम बदलकर ‘Lucknow की बड़की Patna की छोटकी’ रख दिया था. फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 23 मई और 24 मई को बी4यू भोजपुरी चैनल पर हुआ था, जिसके बाद इसे दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content