
Mumbai , 18 अप्रैल . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘यूपी वाली और बिहार वाली’ को लेकर चर्चा में हैं. Actress ने Saturday को फिल्म के एक सीन का मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता जाहिर कर दी है.
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक दिलचस्प वीडियो पोस्ट किया. इसमें वे अपने सह-कलाकार प्रशांत सिंह के साथ डांस करती दिख रही हैं. फिल्म में प्रशांत रानी के देवर की भूमिका में हैं.
यह सीन फिल्म की कहानी में देवर की शादी के दौरान का है, जहां भाभी यानी रानी देवर की शादी के मौके पर खूब डांस कर रही हैं.
Actress ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “देवर भाभी की जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी.”
यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए खास होगी, क्योंकि इसमें Actress के साथ संजना पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म में रानी उत्तर प्रदेश की बहू का किरदार निभा रही हैं, जबकि संजना बिहार की बहू का. यह कहानी एक ही घर में रहने वाली दो अलग-अलग राज्यों की बहू के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है.
‘यूपी वाली, बिहार वाली’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी दिखेंगे. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress हैं. वे न सिर्फ अभिनय में माहिर हैं, बल्कि डांस और गानों में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और फैंस का खास प्यार पाती रही हैं.
Actress रानी चटर्जी इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त चल रही हैं. वहीं, कुछ प्रोजेक्ट रिलीज हो चुके हैं तो कुछ लाइन पर हैं. अभी हाल ही में उनकी फिल्म ‘परिणय सूत्र’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था.
–
एनएस/डीकेपी
Skip to content