
Mumbai , 20 मई . रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सरबजीत’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर Actor ने social media के जरिए फिल्म के पुराने पन्नों को दोहराया.
Actor ने इंस्टग्राम पर फिल्म से जुड़े सीन्स पोस्ट किए, जिसमें उनके किरदार सरबजीत की जिंदगी के संघर्ष शामिल हैं. इसमें दिखाया गया है कि कैसे सरबजीत की हस्ती खेलती जिंदगी बरबाद होती जाती है.
शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरु में सरबजीत अपने परिवार के साथ खुश नजर आता है, लेकिन फिर दिखाया जाता है कि वह कैसे उसे जबरदस्ती पकड़ कर Pakistan जेल में कैद कर दिया जाता है और वहां उसे कितनी तकलीफें झेलनी पड़ती हैं.
रणदीप ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “फिल्म सरबजीत के रिलीज को 10 साल पूरे.”
साल 2016 में रिलीज हुई भारतीय हिंदी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘सरबजीत’ पंजाब के रहने वाले सरबजीत सिंह नामक एक भारतीय किसान की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक रात नशे की हालत में अनजाने में सीमा पार कर Pakistan पहुंच जाने पर उन्हें भारतीय जासूस मानकर जेल में डाल दिया गया था. निर्देशक ओमंग ने इस फिल्म के जरिए सभी के सामने सरबजीत की कहानी को पर्दे पर उतारा था. फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था. दर्शकों ने रणदीप हुड्डा के दमदार अभिनय (जिसके लिए उन्होंने अपना काफी वजन भी कम किया था) और ऐश्वर्या राय के काम की काफी सराहना की गई थी. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही थी.
फिल्म में रणदीप हुड्डी ने सरबजीत की भूमिका अदा की थी, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी बहन ‘दलबीर कौर’ का किरदार निभाया था और ऋचा चड्ढा ने सरबजीत की पत्नी (सुखप्रीत) की भूमिका अदा की थी.
हालांकि, रणदीप हुड्डा के लिए ये किरदार बहुत महत्व रखता है. वे अक्सर social media के जरिए सरबजीत और उनकी बहन को याद करते रहते हैं. सरबजीत की बहन दलबीर कौर, जिन्होंने अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए लंबा संघर्ष किया, वे रणदीप की एक्टिंग से बहुत प्रभावित थीं और उन्हें वास्तविक भाई की तरह प्यार करती थीं और उनकी इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद रणदीप ही उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दें, जो कि Actor ने किया भी था.
–
एनएस/पीएम
Skip to content