
रांची, 28 मई . प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के सुप्रीमो और कानून-व्यवस्था के लिए लंबे समय से चुनौती बने अमृत होरो को रांची Police ने गिरफ्तार कर लिया है.
अमृत होरो पर Jharkhand Government ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. उसकी गिरफ्तारी को पीएलएफआई संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
Police सूत्रों के अनुसार, रांची के वरिष्ठ Police अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो रांची-खूंटी सीमावर्ती इलाके के जमाकेल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचने वाला है. वह इसी गांव का रहने वाला है.
सूचना के आधार पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और अन्य Police बलों की विशेष टीम गठित की गई. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर देर रात योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि अमृत होरो लंबे समय से Police से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और रांची तथा खूंटी के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था. Police ने उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसके नेटवर्क, सहयोगियों और संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. खूंटी Police भी उससे पूछताछ करेगी.
अमृत होरो के खिलाफ रांची, खूंटी और आसपास के जिलों में रंगदारी, निर्माण स्थलों और रेलवे परियोजनाओं में लेवी वसूली, आगजनी, फायरिंग और Police मुठभेड़ समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
Police रिकॉर्ड के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन का शीर्ष कमांडर माना जाता था. करीब डेढ़ वर्ष पहले भी सुरक्षाबलों की अमृत होरो के साथ मुठभेड़ हुई थी, लेकिन वह जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा था.
Police अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से पीएलएफआई के नेटवर्क और आर्थिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा. फिलहाल Police उससे पूछताछ कर संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों और हथियारों के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content