रांची : 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से ज्यादा मामलों में था वांछित

गिरिडीह, 18 जुलाई . Jharkhand में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गिरिडीह Police और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) के शीर्ष कमांडर और 25 लाख रुपए के इनामी Naxalite अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया गया है.

Police के अनुसार, अजय महतो के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमले और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे 240 से अधिक मामले दर्ज हैं.

गिरिडीह के Police अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी अंतर्गत जंगलों में Naxalite गतिविधियों की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर गिरिडीह Police और सीआरपीएफ कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त अभियान शुरू किया. तकनीकी जानकारी और मानवीय सूचना के आधार पर ग्राम पिपराडीह के खवासटांड़ टोला स्थित घने जंगलों की घेराबंदी की गई, जहां से अजय महतो को गिरफ्तार किया गया.

Police के मुताबिक, अजय महतो वर्ष 2005 से Naxalite संगठन में सक्रिय था. संगठन में वह लेवी वसूली, हथियार और विस्फोटक जुटाने तथा बड़ी हिंसक घटनाओं की योजना बनाने जैसी जिम्मेदारियां निभाता था. वह पारसनाथ, सारंडा और लुगू पहाड़ जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक सक्रिय रहा है.

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि अजय महतो पर Police मुखबिरी के आरोप में लोगों की हत्या, सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला, आईईडी विस्फोट और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. उसके खिलाफ गिरिडीह जिले में ही 68 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और सरायकेला सहित अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे लंबित हैं.

Police का कहना है कि अजय महतो की गिरफ्तारी से माओवादी संगठन के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. यह कार्रवाई Jharkhand को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. Police और सुरक्षा बलों की ओर से लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हिंसक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

गिरिडीह Police ने Naxalite संगठन से जुड़े लोगों से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है.

एससीएच/एबीएम