
Lucknow, 13 जुलाई . उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर Supreme Court में हुई सुनवाई पर टिप्पणी की. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान और यूपी चुनाव में कांग्रेस-सपा के बीच गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया दी. राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने ट्रस्ट को भंग करने की मांग की. अजय राय ने इस बात पर जोर दिया कि धर्माचार्यों और अयोध्यावासियों की देखरेख में मंदिर का संचालन होना चाहिए.
अयोध्या में कथित दान चोरी के मामले में Supreme Court में हुई सुनवाई पर अजय राय ने कहा कि भगवान राम के नाम पर मिले चढ़ावे का दुरुपयोग किया गया है. जिन लोगों ने भगवान राम के नाम पर देशभर में राजनीति की और सत्ता तक पहुंचे, उन्हीं लोगों ने रामलला के दरबार को अपवित्र करने का काम किया है. भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने भगवान राम के नाम पर चढ़ावे, चंदे और जमीन से जुड़े घोटाले किए हैं. इस पूरे मामले में ट्रस्ट से जुड़े कई लोग शामिल हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में कठोर फैसला देगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. देश की जनता भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और न्याय की उम्मीद कर रही है.
राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने पर अजय राय ने कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि मंदिर के संचालन का व्यापारीकरण किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीईओ की नियुक्ति का उद्देश्य मंदिर की आय बढ़ाने की सोच से जुड़ा हुआ है, जबकि भगवान राम का दरबार आस्था का केंद्र है, न कि व्यावसायिक गतिविधियों का. उन्होंने मांग की कि वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए. साथ ही, चारों शंकराचार्यों, धर्माचार्यों और अयोध्या के उन परिवारों की देखरेख में नया ट्रस्ट गठित किया जाए, जो पीढ़ियों से भगवान राम की सेवा और पूजा-अर्चना से जुड़े रहे हैं. मंदिर का संचालन धार्मिक परंपराओं और स्थानीय आस्था के अनुरूप होना चाहिए.
कांग्रेस नेता इमरान मसूद के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के बिना Samajwadi Party उत्तर प्रदेश में 37 सीटें नहीं जीत सकती थी, अजय राय ने कहा कि इमरान मसूद पार्टी के मजबूत और संघर्षशील नेता हैं. कांग्रेस लगातार पूरे देश में संगठन को मजबूत कर रही है और गांव-गांव तथा गली-गली तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है. कांग्रेस का संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. वहीं, इमरान मसूद के उस बयान पर, जिसमें कहा गया था कि सपा ने कभी मुसलमानों की चिंता नहीं की, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा कि किसी भी Political दल या व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि अंतिम फैसला जनता करती है. कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहा है.
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाटा मस्जिद प्रकरण में कांग्रेस ने खुलकर आवाज उठाई. इसके अलावा, मुगलसराय में मंदिर गिरने की घटना, बलिया की घटनाओं और मेरठ के ललिता गौतम प्रकरण सहित विभिन्न मामलों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ खड़े रहे हैं. कांग्रेस हर सामाजिक और जनहित के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभा रही है. राय ने विश्वास जताया कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष कर रहा है और दुनिया की कोई ताकत पार्टी को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती.
–
Skip to content