
हैदराबाद, 11 अगस्त . तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने Tuesday को कांग्रेस और इंडिया अलायंस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नीट जैसे मुद्दों पर हंगामा करती है, वहीं Jharkhand जैसे राज्यों में छात्रों के आंदोलन पर चुप्पी साध लेती है.
रामचंद्र राव ने से बात करते हुए कहा, “Jharkhand में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें छात्र Jharkhand लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.”
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ, इंडिया अलायंस नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर खूब बात करता है, लेकिन Jharkhand में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी साधे हुए हैं. इस पर विपक्ष क्यों खुलकर छात्रों की समर्थन में बात क्यों नहीं कर रहा है.”
भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी पार्टी छात्रों की मांग के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, “भाजपा छात्रों की मांग का समर्थन करती है. हेमंत सोरेन Government को जांच को सीबीआई को सौंप देना चाहिए.” उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष जांच जरूरी है.
वहीं, संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध को लेकर रामचंद्र राव ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का किसी न किसी बहाने संसद में न आना और दूसरे बहाने से कार्यवाही न होने देना, संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ धोखा करने जैसा है.”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संसद का मकसद बहस और चर्चा करना है, लेकिन विपक्ष उससे बच रहा है. उन्होंने कहा, “संसद बहस और चर्चा के लिए होती है, हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेता लोगों और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा से बच रहे हैं.”
उन्होंने नीट मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि Government चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया. उन्होंने कहा, “वे चाहते थे कि नीट परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा हो और Government उस चर्चा के लिए तैयार है पर विपक्ष चर्चा नहीं चाहता. Government विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार है पर विपक्ष संसद को चलने ही नहीं दे रहा है.”
रामचंद्र राव ने राहुल गांधी के रवैये को “नेगेटिव” बताया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार हैं. उनका अपरोच बहुत नेगेटिव है. वह चाहते ही नहीं कि सदन चले.”
–
पीआईएम/
Skip to content