
Mumbai , 3 जुलाई . शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने Friday को Mumbai में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर चढ़ावा मामले और Mumbai में बारिश से हुई मौतों को लेकर भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि Mumbai अंडरवर्ल्ड की तरह अयोध्या भी अब ‘भाजपा-शासित अंडरवर्ल्ड’ बन गई है और राम मंदिर में डकैती हुई है.
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अयोध्या में सामने आ रही घटनाएं पूरे देश के लिए शर्मनाक हैं. राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपए की कथित चोरी हुई है और इस मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. अयोध्या में भय और दबाव का माहौल बना दिया गया है, जिसके कारण वहां के हालात से परिचित लोग भी खुलकर बोलने से डर रहे हैं. वह स्वयं अयोध्या जाएंगे और बताएंगे कि वहां “असल अंडरवर्ल्ड कौन चला रहा है.”
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच को लेकर संजय राउत ने कहा कि इसकी जांच Supreme Court की निगरानी में होनी चाहिए लेकिन क्या Supreme Court निष्पक्ष है? क्या Supreme Court भी उनके इशारे पर काम कर रहा है. देश की न्याय व्यवस्था में अब बहुत कम लोग बचे हैं जो चाहते हैं कि सब कुछ साफ-सुथरा हो.”
Mumbai में लगातार हो रही बारिश के बीच दो लोगों की मौत पर भी संजय राउत ने भाजपा Government और नगर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि एक 11 वर्षीय स्कूली छात्र और एक बुजुर्ग की मौत केवल हादसा नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है.
उन्होंने भाजपा Mumbai अध्यक्ष अमित साटम पर ऐसी दुखद घटनाओं के बीच हंसने का आरोप लगाते हुए इसे अमानवीय और असंवेदनशील व्यवहार बताया. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस जल्द से जल्द अमित साटम को उनके पद से हटा दें क्योंकि उनका व्यवहार सही नहीं है और जल्द से जल्द लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं.
संजय राउत ने आरोप लगाया कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और पेड़ों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई न किए जाने के कारण यह स्थिति देखी जा रही है.
भाजपा के 104 प्रतिशत नालों की सफाई के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके बावजूद Mumbai जलमग्न है, लोग बह रहे हैं, वाहन पानी में फंसे हैं और कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है. नगर आयुक्त को हटाने के बजाय शहरी विकास मंत्री की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और भाजपा नेताओं को बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों के बजाय Mumbai की बुनियादी नागरिक सुविधाओं, जल निकासी, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों पर ध्यान देना चाहिए.
–
पीएम
Skip to content