
Patna, 26 जून . राम मंदिर चढ़ावे पर First Information Report दर्ज होने पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राम मंदिर सभी लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह के मामलों में कानून अपना काम कर रहा है. जो लोग इस तरह का काम किए है उनको छोड़ा नहीं जाएगा, Government काम कर रही है.
राम मंदिर चढ़ावा मामले में दर्ज First Information Report पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान राम देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हैं और राम मंदिर को लेकर पूरे देश में गहरा विश्वास है. यदि किसी ने इस मामले में गलत किया है तो Government ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है. जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसी दौरान उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच पर भी टिप्पणी की. संजय झा ने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और इसकी जिम्मेदारी एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपी गई है. इसके साथ ही एक आयोग का गठन भी किया गया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगा. Government ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
संजय झा ने यह भी कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और कानून के शासन को मजबूत करना एनडीए Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. नीतीश कुमार के कार्यकाल से ही यह प्राथमिकता रही है और वर्तमान नेतृत्व में भी इसे और मजबूत किया जा रहा है. Government किसी भी तरह के अपराध या अनियमितता पर समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
इसके अलावा, कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि उन्हें इस योजना की पूरी जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वहां की Government से जुड़ी जो भी खबरें सामने आ रही हैं, वे फिलहाल सकारात्मक नहीं हैं. जब तक पूरा मामला सामने नहीं आता, तब तक इस पर विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
–
पीएम
Skip to content