
Patna, 18 जून . बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा Prime Minister Narendra Modi की प्रशंसा किए जाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi पिछले 12 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. इसलिए ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की.
उन्होंने कहा कि मोदी Government ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिली है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की नीतियों, विचारों और कार्यशैली के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है.
राम कृपाल यादव ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार Prime Minister मोदी की प्रशंसा करना India के लिए गौरव का विषय है. उनके अनुसार, यह India की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है और आने वाले समय में India का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.
राम कृपाल यादव ने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है. लंबे समय से क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो रही थी, जिससे वैश्विक महंगाई पर भी असर पड़ा था. ऐसे में किसी भी प्रकार की शांति पहल का स्वागत किया जाना चाहिए.
Samajwadi Party के 25 से ज्यादा सांसदों के पाला बदलने की अटकलों पर टिप्पणी करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रीय दलों के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और कई दलों में टूट-फूट की स्थिति देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि अब देश में लोकतंत्र मजबूत हो चुका है और किसी भी प्रकार का राजतंत्रात्मक नियंत्रण अब संभव नहीं है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट का उदाहरण देते हुए कहा कि कई क्षेत्रीय दलों में पहले ही टूट-फूट हो चुकी है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रह सकती है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में Samajwadi Party में भी आंतरिक विभाजन देखने को मिल सकता है.
तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के ही एक नेता द्वारा बैंक खाता फ्रीज करने के लिए पत्र लिखा जाना गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि पार्टी के भीतर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई दलों में अवैध धन और वित्तीय गड़बड़ियों की समस्या है और इस तरह की स्थिति में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है.
कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अव्यवस्था का प्रतीक बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश को नुकसान पहुंचाया है और अब राहुल गांधी उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ नेता देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता समझ रही है.
Union Minister गिरिराज सिंह द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि विपक्षी नेता देश में भ्रम और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Government विकास और राष्ट्र निर्माण के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति कर रहा है.
लालू प्रसाद यादव द्वारा सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दों पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कानून अपने अनुसार काम करता है और सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा समिति के निर्णय के आधार पर तय होती है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि Government पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और सभी निर्णय नियमों के अनुसार लिए जाते हैं.
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि विपक्षी नेता जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गर्मी के कारण कई नेता धरने में शामिल नहीं हो पाए होंगे, क्योंकि वह एसी में बैठकर राजनीति करते हैं. इसलिए गर्मी में नहीं आए.
परिसीमन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि Government इसे हर हाल में लागू करने की रणनीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में Government कई महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है. उनके अनुसार, Government ने पहले भी कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक कानून लाने का प्रयास किया है, जिनमें महिलाओं को आरक्षण देने और चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे प्रस्ताव शामिल थे.
उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश में बार-बार होने वाले चुनावों का बोझ कम होगा और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लेते हैं और Government उसी दिशा में आगे बढ़ रही है.
–
पीआईएम/
Skip to content