
सीतामढ़ी, 21 अप्रैल . बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Tuesday को सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचकर देवी सीता माता की पूजा-अर्चना की.
बिहार भाजपा के चीफ संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुनौरा धाम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त करेगा और अयोध्या जाने वाले श्रीराम भक्तों को भी यहां आकर्षित करेगा.
सरावगी ने कहा कि यह मेरा पुनौरा धाम का दूसरा दौरा है. आने वाले समय में यह धाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा. अयोध्या जाने वाले श्रीराम के भक्त अब पुनौरा धाम भी आएंगे. यहां विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं.
पीएम मोदी के लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए सरावगी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा और सोच अब देश के सामने आ चुकी है. खड़गे द्वारा Prime Minister जैसे संवैधानिक पद के लिए इस तरह की टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि लोकतंत्र की मर्यादाओं के भी खिलाफ है. ऐसे बयान कांग्रेस की हताशा और दिशाहीनता को दर्शाते हैं. उन्हें अपने शब्दों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन इस तरह की अमर्यादित भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्रवण कुमार को सरावगी ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा के संकल्प से राज्य निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर होगा.
महिला आरक्षण को लेकर सरावगी ने कहा कि 17 अप्रैल को प्रस्तावित 131वां संविधान संशोधन विधेयक भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण दिन था. इसमें महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने और Lok Sabha सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था, लेकिन विपक्ष ने इसको गिरा कर अपने महिला विरोधी चेहरे को पूरे देश के सामने एक बार फिर दिखाया.
बता दें कि सरावगी के सीतामढ़ी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम, विश्वास और समर्थन हमें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content