
Mumbai , 21 अप्रैल . भारतीय शेयर बाजार में Tuesday के कारोबारी सत्र में बड़ी रैली देखी गई. दोपहर 1 बजे पर सेंसेक्स 660 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,180 और निफ्टी 173 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,538 पर था.
बाजार में चौतरफा रैली देखी जा रही है, जिसे बैंकिंग सेक्टर लीड कर रहा है. निफ्टी बैंक 691 अंक या 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,273 पर था. इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी ऑटो जैसे सूचकांक टॉप गेनर्स में शामिल थे.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 411 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,202 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 204 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,691 पर था.
बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल में कमजोरी को माना जा रहा है. अमेरिका -ईरान शांति वार्ता के चलते कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है.
अमेरिका -ईरान शांति वार्ता Tuesday को प्रस्तावित है. ऐसे में वैश्विक स्तर पर उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों देश आपसी शांति का कोई नया मार्ग निकालेंगे. इसी कारण के चलते जापान और कोरिया जैसे वैश्विक बाजार हरे निशान में थे.
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है. हालांकि, Wednesday को समाप्त होने वाले सीजफायर से पहले दोनों देश शांति वार्ता के लिए एक मंच पर आने को तैयार है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए Tuesday को Pakistan पहुंच सकते हैं. वहीं, ईरानी डेलिगेशन भी अमेरिका से बातचीत की तैयारी कर रहा है.
बैंकिंग सेक्टर में रैली भी बाजार में व्यापक बढ़त के पीछे एक बड़ा कारण है, जिसे आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज बैंक लीड कर रहे हैं.
इसके अलावा, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में गिरावट भी बाजार में तेजी की एक वजह है. आमतौर पर जब भी इंडिया विक्स में गिरावट होती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलती है. फिलहाल इंडिया विक्स 5.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17.72 पर है.
–
एबीएस/
Skip to content