प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों को राज्यसभा की श्रद्धांजलि

New Delhi, 23 जुलाई . आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों को Thursday को राज्यसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी की स्मृति में मौन रखा गया. मौन के माध्यम से राज्यसभा ने देशभर में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता और संवेदना का संदेश दिया. मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं आई है. यहां कई जगहों पर इस आपदा में लोगों की जान गई है व गंभीर नुकसान हुआ है.

जान गंवाने वाले लोगों को राज्यसभा में Thursday को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की ओर से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जून और जुलाई 2026 के दौरान देश के कई राज्यों में हुई भारी बारिश, बाढ़, आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है. इन आपदाओं में अनेक लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.

सभापति ने कहा कि विशेष रूप से असम, अरुणाचल प्रदेश, Gujarat, Himachal Pradesh, जम्मू-कश्मीर, केरल, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा और उससे जुड़ी प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी लोगों की जान गई है और अनेक लोग घायल हुए हैं.

उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक आपदाओं से केवल मानव जीवन ही प्रभावित नहीं हुआ, बल्कि मकानों, फसलों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है. सड़कें, पुल, बिजली और संचार व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाएं कई स्थानों पर प्रभावित हुई हैं. इसके साथ ही इन क्षेत्रों की वनस्पति और वन्यजीवों पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.

सभापति ने कहा कि प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की Governmentें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें भी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों में लगी हैं.

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में बहुमूल्य मानव जीवन की क्षति और लोगों के घायल होने की घटनाएं अत्यंत दुखद और पीड़ादायक हैं. ऐसे कठिन समय में पूरा सदन शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है.

सभापति ने कहा कि राज्यसभा दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करती है. साथ ही सदन घायलों और आपदा प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, पुनर्वास और सामान्य जीवन में वापसी की कामना करता है. इसके बाद सभापति ने सभी सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मौन रखने का अनुरोध किया. सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर मौन रखा और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

जीसीबी/डीकेपी