
New Delhi, 4 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 और Odisha में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों के चयन को मंजूरी दे दी है. इस सूची में कई अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को मौका दिया गया है.
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है.
Gujarat से पार्टी ने चार उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. इनमें राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया के नाम शामिल हैं.
वहीं, Madhya Pradesh से भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर के नेता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. तरुण चुघ का नाम सामने आने के बाद Political हलकों में इसकी खास चर्चा हो रही है. चरुण चुघ भाजपा के महासचिव हैं.
मणिपुर से पार्टी ने ए. शारदा देवी को उम्मीदवार घोषित किया है. पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Rajasthan से भाजपा ने दो प्रमुख नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. पार्टी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया के नामों पर मुहर लगाई है. डॉ. सतीश पूनिया लंबे समय से Rajasthan की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं.
इसके अलावा Odisha में राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए भाजपा ने देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है.
भाजपा की इस सूची को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और Political समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है.
–
एबीएम
Skip to content