
New Delhi, 3 अगस्त . राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरे भारतीय दल को बधाई दी. Monday को सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का गौरव बढ़ाया है और यह भारतीय खेलों के लगातार बढ़ते स्तर का प्रमाण है.
सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति ने कहा कि राज्यसभा का यह सदन सभी सदस्यों की ओर से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को हार्दिक बधाई देता है.
उन्होंने बताया कि India ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. वहीं, भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किए.
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है तथा यह भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचायक है. सभापति ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय पैरालंपिक समिति तथा विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों को भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी.
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे इन सभी संस्थाओं और विशेषज्ञों का अथक परिश्रम और समर्पण भी शामिल है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पदक विजेता खिलाड़ी देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे. उनके प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी.
सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले वर्षों में भी इसी तरह देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करते रहेंगे. अंत में सभापति ने कहा कि राज्यसभा भारतीय खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करती है तथा आशा व्यक्त करती है कि वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी India के लिए और अधिक गौरव लेकर आएंगे.
–
जीसीबी/एसके
Skip to content