राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, बौखलाए मुल्क की यूएन से अपील- डालें दबाव

New Delhi, 27 जुलाई . India के रक्षा मंत्री ने कारगिल दिवस पर Pakistan को अपनी हद में रहने की नसीहत दी. इस्लामाबाद इससे बेचैन हो उठा है. नतीजतन उसने हमेशा की तरह एक बयान जारी कर दुनिया से दखल देने की गुहार लगाई है.

Monday को Pakistan के विदेश मंत्रालय ने राजनाथ सिंह की टिप्पणी को ‘उकसावे वाली और गैर जिम्मेदाराना करार दिया.’ रक्षा मंत्री ने पीओके को लेकर जो आईना दिखाया उसी पर पड़ोसी मुल्क को आपत्ति है.

Pakistan के विदेश मंत्रालय ने social media पर अपना बयान जारी किया. एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, “Pakistan Government जम्मू-कश्मीर विवाद के संदर्भ में भारतीय रक्षा मंत्री की उकसावे वाली और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करती है.”

इसमें आगे कहा गया, “उनका (राजनाथ सिंह) बयान जम्मू-कश्मीर विवाद से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है. यह क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरे में डालती है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देते हुए India पर दबाव बनाना चाहिए.”

Pakistan ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हस्तक्षेप की गुहार लगाई. इसमें आगे कहा गया, “Pakistan अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करता है कि वह India पर दबाव डाले, उसके व्यवहार पर ध्यान दे और उसे जवाबदेह ठहराए.”

वहीं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि India की “बयानबाजी के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी स्थिति को बदलने की लगातार कोशिशें तथ्यों को नहीं बदल सकतीं और हम इसे कामयाब नहीं होने देंगे.”

आसिफ ने कहा कि राजनाथ सिंह के बयानों से क्षेत्रीय शांति या सार्थक बातचीत में कोई मदद नहीं मिलती.

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Sunday को कारगिल वॉर मेमोरियल के मंच से Pakistan को संकेत दिया था कि उसकी तरफ जो कश्मीर है, उस पर उसका कब्जा पूरी तरह गैरकानूनी है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “जहां तक कश्मीर के विवाद या इस मुद्दे पर बातचीत का सवाल है, तो हमारी मंशा साफ है कि अब Pakistan से कोई बात नहीं होगी, और अगर बात होगी भी तो सिर्फ Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर पर होगी.”

केआर/