राजनाथ सिंह बोले- ‘भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि मजबूती का प्रतीक’, पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा

New Delhi, 6 जून . वित्त वर्ष 2025-26 में India की जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आर्थिक प्रगति की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह India की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 सालों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. वित्त वर्ष 2025-26 में India की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी और चौथी तिमाही में यह रफ्तार बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई. यह India की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 सालों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है.”

इस दौरान, रक्षा मंत्री ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने आर्थिक विकास के साथ-साथ स्थिरता, आत्मविश्वास, टिकाऊपन और विश्वसनीयता को भी आगे बढ़ाया है. राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता पर उनका ध्यान और अभूतपूर्व वैश्विक चुनौतियों के बीच देश को सही दिशा देने की उनकी क्षमता ने India को एक आत्मविश्वासी, मजबूत और दुनिया भर में सम्मान पाने वाली आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है.”

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “जैसे-जैसे India ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ रहा है, विकास की यह शानदार कहानी नए अवसर पैदा कर रही है और 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को मजबूत कर रही है.”

इससे पहले, केंद्रीय गृह अमित शाह ने जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर प्रसन्नता जताई. अमित शाह ने Friday को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुरू किए गए दूरदर्शी आर्थिक सुधार देश में आर्थिक समृद्धि को निरंतर गति दे रहे हैं, जिससे India विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है. ऐसे समय में जब विश्व आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, India की 7.7 प्रतिशत की विकास दर और सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए उसका प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले 12 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था ने कितनी मजबूती हासिल की है. चाहे महामारी का दौर हो या युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियां, मोदी जी की दूरदर्शी नीतियां ही देश को हर संकट से सुरक्षित रूप से पार ले जा रही हैं.”

डीसीएच/