अगले 20-25 वर्षों में भारत भारत दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा उत्पाद निर्यातक देश बनेगा: राजनाथ सिंह

New Delhi, 23 मई . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले 20 से 25 वर्षों में India दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा उत्पाद निर्यातक देश बनेगा और इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि आज India रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है.

Maharashtra के शिरडी में साईंबाबा धाम में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने निबे ग्रुप के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स और आर्टिलरी शेल प्रोडक्शन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्धों में फर्क इस बात से नहीं पड़ेगा कि किसी देश के पास कितने सैनिक हैं, बल्कि इस बात से तय होगा कि उसके पास कितनी आधुनिक तकनीक, क्षमता और उन्नत हथियार हैं. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में दुनिया यह देख चुकी है. India ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपनी ताकत का प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा कि आज जमीन से लेकर आसमान और अंतरिक्ष तक, तोप के गोले से लेकर सैटेलाइट तक, रक्षा क्षेत्र में India तेजी से आगे बढ़ रहा है. राजनाथ सिंह ने निजी उद्योगों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि India की निजी कंपनियां भविष्य के युद्धों की जरूरतों को समझ रही हैं. आने वाले समय में निजी क्षेत्र को India की सैन्य क्षमताओं को और मजबूत करना होगा.

वहीं Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि India अपनी रणनीतिक शक्ति के दम पर दुनिया में शांति स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि India ने कभी किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन हर आक्रमणकारी को देश से बाहर खदेड़ा है.

सीएम फडणवीस ने Prime Minister Narendra Modi के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र ने इसे मजबूती से अपनाया है और आज India बड़े पैमाने पर रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान भारतीय सेना ने जिस सटीकता के साथ कार्रवाई की, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई. उन्होंने दावा किया कि Pakistan ने मित्र देशों की मदद से ड्रोन हासिल किए थे, लेकिन वह India की धरती पर कोई मिसाइल या ड्रोन गिराने में सफल नहीं हो सका.

Chief Minister ने यह भी घोषणा की कि नासिक, पुणे, नागपुर और अहिल्यानगर में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि Maharashtra पहले से ही रक्षा उत्पादन में नंबर एक है और अब यह और आगे बढ़ेगा.

निबे ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गणेश रमेश निबे ने कहा कि यह सिर्फ निबे ग्रुप ही नहीं, बल्कि India के आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पल है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, रोजगार बढ़ाने और नई पीढ़ी के इंजीनियरों और नवाचारकर्ताओं को प्रेरित करने में बड़ी भूमिका निभाएगी.