राजीव गांधी की पुण्यतिथि: राहुल-प्रियंका-सोनिया गांधी और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 21 मई . देश के पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर Thursday सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट के पास स्थित उनकी समाधि ‘वीर भूमि’ पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता वीर भूमि पहुंचे और पूर्व Prime Minister राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें याद किया. इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय कुमार लल्लू और पी चितंबरम ने भी पूर्व Prime Minister राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजीव गांधी को याद करते हुए एक्स पोस्ट लिखा, “सूचना क्रांति व पंचायती राज के प्रणेता पूर्व Prime Minister भारतरत्न राजीव गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर नमन. India को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा.”

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लिखा, “पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक आधुनिक India के निर्माता, युवाओं के आदर्श India रत्न, पूर्व Prime Minister राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन.”

केरल Government में मंत्री रमेश चेन्निथला ने लिखा, “India के पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर, उन्हें कोटि-कोटि नमन. राजीव गांधी जी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार, कांग्रेस परिवार को सदैव प्रेरित करते रहेंगे. राजीव जी मेरे नेता थे और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उन्हीं के नेतृत्व की बदौलत हूं. काश वे आज हमारे साथ होते; अगर ऐसा होता, तो हमारी तकदीर कुछ और ही होती. ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब मैं उन्हें याद न करता हूं.”