पंजाब कांग्रेस नियुक्तियों पर उठे सवालों के बीच मनीष तिवारी के समर्थन में उतरे राजेश ठाकुर

रांची, 2 जुलाई . पंजाब कांग्रेस पार्टी में नई नियुक्तियों के बाद चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी के बयान का पार्टी नेता राजेश ठाकुर ने बचाव किया है. उन्‍होंने कहा कि मनीष तिवारी ने कहा पिछले 45 वर्षों में कांग्रेस ने उन्‍हें बहुत कुछ दिया है. यह युवाओं के लिए प्रेरणादायी बातें हैं.

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने से कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसका जितना योगदान रहता है, उसके हिसाब से उसके कायों की लगातार सराहना करती है और उनको मौका देती है. मनीष तिवारी ने शायद इस बारे में कहा है कि जो कमेटी बनी है, उसमें जो लोग कई कार्यों से वंचित थे, सबको लगाया गया है. ऐसे में इसको सकारात्‍मक नजरिए से देखने की जरूरत है.

दरअसल, चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट में लिखा कि ‘है बड़ा कोई अवगुण उसमें जिसे कोई हुनर आवे’. इसके बावजूद कांग्रेस ने मुझे पिछले 45 साल में बहुत कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी जवानी इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेवा में लगा दी है. जो होगा, सो होगा.

पंजाब के लिए नए कार्यकारी अध्यक्ष और चुनाव समितियां नियुक्त करने के बाद मनीष तिवारी को दरकिनार कर दिया गया है.

Chief Minister रेवंत रेड्डी के भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नवीन पर टिप्‍पणी की और कहा कि तेलंगाना की जनता भाजपा को कुचल देगी. इस पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर कहा कि तेलंगाना की जनता ने पहले भी भाजपा को शिकस्‍त दी है. Chief Minister रेवंत रेड्डी के काम और कार्यशैली को देखकर कहा जा सकता है कि वहां अब भाजपा नहीं आ पाएगी. नितिन नवीन जब से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने हैं, तब से भारतीय जनता पार्टी का क्षय ही हुआ है. रेवंत रेड्डी ने इसी संदर्भ में यह बयान दिया है.

भारत-पाकिस्‍तान की 117 मशहूर हस्तियों ने Prime Minister मोदी और Pakistanी पीएम शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर शांति बहाली की मांग की है. इसको लेकर राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोहब्‍बत का संदेश लेकर कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक पद यात्रा की है. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि नफरत के बाजार में मोहब्‍बत की दुकान खोलनी है. यह देश ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए संदेश है. इसके निमित्‍त Prime Minister मोदी को एक्‍ट करना चाहिए.

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी के इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए प्रमुख सांसदों और नेताओं ने कहा है कि दोनों देश बिना वजह की बातों में न पड़कर मोहब्‍बत के पैगाम को बढ़ाएं. मेरा मानना है कि यह स्‍वागत योग्‍य पहल है.

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद के लिए एसआईटी को 15 दिन की मोहलत बढ़ाई गई है. इस पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि चोरी और सीनाजोरी हो रही है और राहुल गांधी कहते आए हैं कि चौकीदार ही चोर है. चौकीदार चंपत, चंपत हो गया है. लगातार ऐसी खबरें आ रही है कि एसआईटी जांच में लगी है.

उन्‍होंने योगी Government की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश Government चाहती है कि इस मामले में लीपापोती हो. एसआईटी ने अभी तक ऐसा नहीं किया तो जांच के लिए मोहलत बढ़ा दी गई, जिससे अपराधी भाग जाएं और चोर फरार हो जाएं.

एएसएच/