
Lucknow, 14 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा Political हमला बोला है. राजभर ने social media पर ‘सपा का आतंकराज- पार्ट 1’ शीर्षक से पोस्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि सपा Government के दौरान दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हुए.
उन्होंने सीतापुर की पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि वोट न देने पर दलित बस्तियों को निशाना बनाया गया था. साथ ही कहा कि वह ऐसे मामलों को जिलेवार उठाकर सपा Government के कार्यकाल का ‘हिसाब’ जनता के सामने रखेंगे. मंत्री राजभर ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए social media मंच एक्स पर लिखा कि सपा का आतंकराज – पार्ट 1 अखिलेश यादव जी कल ही मैंने कहा था कि रोज एक जनपद में आपके ‘आतंकराज’ की घटना याद दिलाकर बताऊंगा.
बुलंदशहर वाली निंदनीय घटना की तरह ही आपके जंगलराज की एक और वीभत्स मिसाल सीतापुर से सामने ला रहा हूं. उन्होंने आगे लिखा कि याद कीजिए, 6 मार्च 2012 को सत्ता का जनादेश मिलते ही आप लोगों का दलितों-पिछड़ों के खिलाफ नंगा नाच शुरू हो गया था. अभी Government भी नहीं बनी थी, सिर्फ जीते थे तभी से आप लोगों का आतंकराज शुरू हो गया था. जनादेश मिलने के दो दिन के अंदर ही 8 मार्च 2016 को आपके बेलगाम सपाई गुंडों ने सीतापुर के रेवसा के बिंबिया गांव में दलितों के 13 घर जला दिए. सिर्फ इसलिए क्योंकि दलितों ने सपा को वोट नहीं दिया था.
राजभर ने लिखा कि इसी सीतापुर में 21 दिसंबर 2015 को लहरपुर थाने के पट्टी देहलिया गांव में दलित बस्ती के 35 घरों में आग लगा दी गई. बस इसलिए क्योंकि दलितों ने प्रधानी चुनाव में सपा प्रत्याशी को वोट नहीं दिया. दो मासूम दलित बच्चों को जिंदा जला दिया गया. आपका सपाई प्रधान खुद अपने हाथों से घरों में आग लगा रहा था. परिवार रो-रोकर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आपके सपाई गुंडों ने कोई रहम नहीं किया. बच्चे जलकर राख हो गए, बस्ती खाक हो गई. उन्होंने लिखा कि ऐसे होती थी आपकी मुगलिया बर्बरता.
उन्होंने कहा कि वो सब दृश्य याद आते ही हम अति पिछड़ों का खून खौल जाता है, हमारे दलित भाइयों की आत्मा कांप उठती है…आपकी Government में वोट न देने की ‘सजा’ में बहुजनों पर ऐसे बर्बर ढंग से अत्याचार होते थे. ओपी राजभर ने लिखा कि चुनाव जीतते ही आपके सपाई गुंडों का दु:साहस इतना बढ़ जाता था कि वो खुलेआम जुल्म ढाते थे और आप और आपका पूरा सिस्टम चुप्पी साधे बैठा रहता था. उन्होंने आगे कहा कि अखिलेशजी आपकी सपा Government के उस ‘आतंकराज’ को याद करके आज भी प्रदेश की जनता का रोम-रोम सिहर उठता है. तैयार रहिए, एक-एक जिले का बराबर हिसाब लूंगा आपसे.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content