
आजमगढ़, 16 अगस्त . यूपी Government के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2027 में Government बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी कितना भी कहें, Government इस जन्म में नहीं बनेगी, 2027 की नहीं बल्कि अगले जन्म की तैयारी करें. ओपी राजभर यहीं नहीं रुके. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश को मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को उपChief Minister बनाने का ऐलान करने की चुनौती दी.
Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर यूपी Government के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “मैं अखिलेश से कहना चाहूंगा कि Government से जो पैसा आपके विधायकों को मिल रहा है, जो कैबिनेट का प्रस्ताव है कि गरीबों के इलाज के लिए हर साल 25 लाख रुपए दिए जाएंगे, उसमें से 403 विधायक अपने-अपने इलाकों में 5,000 से 5 लाख रुपए तक बांट सकते हैं.”
उन्होंने कहा कि हम अखिलेश जी से पूछना चाहते हैं कि पहले इस पैसे का हिसाब दें, जो फंड Government आपको दे रही है. आप लोगों को दिल्ली से जो पैसा मिल रहा है, उसका हिसाब दें. अगले विधानसभा चुनाव में सपा की Government बनने के अखिलेश यादव के दावे पर उन्होंने कहा, “अखिलेशजी कितना भी कहें, Government इस जन्म में नहीं बनेगी, 2027 की नहीं बल्कि अगले जन्म की तैयारी करो.”
राजभर ने सपा विधायक शिवपाल यादव की टिप्पणी को लेकर कहा, “आप जो कहते हैं, विनाश के समय बुद्धि उल्टी हो जाती है. जिसे सजा हुई है, जिसे कोर्ट ने जेल में बंद किया है, उसे गृह मंत्री बनाने वाले हैं. Government बनने पर उसे मत बनाना. अगर आपमें ईमानदारी, वफादारी है और आपको मुस्लिम वोट चाहिए, तो अखिलेश ऐलान कर दें कि वह एक मुस्लिम समुदाय के बेटे को उपChief Minister बनाएंगे.”
उन्होंने सपा प्रमुख को घेरते हुए कहा, “अखिलेश यादव को इलाज की जरूरत है. वह सिर्फ खोखली बातें कर रहे हैं. आपने अपने कार्यकाल में क्या किया है. पांच साल में आपने राज्य को हजार दंगे दिए, उन दंगों में बारह सौ लोग मारे गए, कर्फ्यू लगा दिया गया. मुजफ्फरनगर दंगों में जल रहा था, Government तमाशबीन हुई थी. क्या आपको ऐसी ही Government चाहिए.”
–
पीएम
Skip to content