
jaipur, 3 जून . Rajasthan को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य को केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि देश के अग्रणी बिजली उत्पादक राज्यों में शामिल करने की दिशा में तेजी से काम किया जाए.
Wednesday को Chief Minister आवास पर आयोजित ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों, उद्योगों और आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके.
Chief Minister ने अधिकारियों से तय कार्ययोजनाओं का पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ पालन करने को कहा. उन्होंने राज्य के बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए चल रहे सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.
बैठक में Chief Minister ने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की योजना का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में 26 जिलों में उपलब्ध यह सुविधा जल्द से जल्द बाकी जिलों तक भी पहुंचाई जाए.
इसके साथ ही उन्होंने Prime Minister कुसुम योजना और पीएम सूर्य घर योजना का अधिकतम लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. Chief Minister ने सभी डिस्कॉम के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि पूरे राज्य में बिजली की उपलब्धता सुचारु बनी रहे.
उन्होंने जोधपुर डिस्कॉम में रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को तकनीक आधारित बनाने का जिक्र किया.
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 2 जून को राज्य के तापीय बिजलीघरों ने 7,171 मेगावाट का रिकॉर्ड उत्पादन किया. वहीं मई 2025 में Rajasthan को अपनी कुल बिजली जरूरत का लगभग 8 प्रतिशत हिस्सा बाहरी स्रोतों से खरीदना पड़ता था, जो मई 2026 में घटकर केवल 2 प्रतिशत रह गया है.
अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य में 400 केवी, 220 केवी और 132 केवी क्षमता के 60 ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) स्थापित किए गए हैं, जबकि 151 नए जीएसएस पर कार्य जारी है. इसी अवधि में 33 केवी क्षमता के 444 सब-स्टेशन शुरू किए गए हैं और 211 अन्य सब-स्टेशनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है.
बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, Chief Minister के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, ऊर्जा सचिव आरती डोगरा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
–
Skip to content