
टोंक, 2 अगस्त . Rajasthan के टोंक जिले के नया गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर करीब 25 यात्रियों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकराने के बाद कम से कम 22 लोग घायल हो गए.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हादसे में घायल एक महिला यात्री ने बताया कि वे दर्शन करने जा रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया. एक और महिला यात्री ने बताया कि कोटा से स्वस्ति धाम दर्शन करने के लिए एक बस रवाना की गई थी. रास्ते में वह टकरा गई. हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी का इलाज चल रहा है. भगवान से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द सभी ठीक हों और मां के दर्शन करें.”
कोटा की रहने वाली रेनू जैन ने बताया कि बस की टक्कर होने से कई लोग घायल हो गए हैं. कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं.
यात्री मुकेश कुमार जैन ने बताया कि कोटा से मौजमाबाद दर्शन करने जा रहे थे. खड़े ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई. बस में 25 लोग सवार थे, जिसमें से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि तीन लोगों को मामूली चोट लगी है. चालक की हालत गंभीर है.
एक और शख्स ने कहा कि हादसे में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी का उपचार किया जा चुका है. जिनको गंभीर चोटें लगी हैं, उनको jaipur रेफर किया जा रहा है.
मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि मुझे टेलीफोन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि यात्रियों से भरी एक बस का एक्सीडेंट हो गया है. सभी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. सभी घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
–
एसडी/
Skip to content