यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान-हरियाणा के सीएम की बैठक, जल्द होगा समझौता

jaipur, 23 जून . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Tuesday को New Delhi में यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया.

बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे.

बैठक के दौरान परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और समझौता ज्ञापन (एमओए) के प्रमुख प्रावधानों को अंतिम रूप दिया गया. इसके अलावा किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ.

Union Minister सीआर पाटिल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए जल संसाधनों के प्रबंधन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यमुना जल परियोजना को दीर्घकालिक और टिकाऊ दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत पारंपरिक नहरों के बजाय पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से पानी पहुंचाने का प्रस्ताव है. इससे पानी की बचत होगी और वितरण व्यवस्था का दायरा भी बढ़ेगा.

पाटिल ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े छह राज्यों के बीच लंबित मुद्दों का समाधान हो गया है और इस परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से Rajasthan , Haryana, दिल्ली और अन्य सहभागी राज्यों को लाभ मिलेगा तथा भविष्य में जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी.

Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि यमुना जल परियोजना Rajasthan , खासकर शेखावाटी क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी और लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगी.

उन्होंने कहा कि राज्य Government केंद्र और Haryana Government के सहयोग से इस परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को गति मिल रही है और अंतरराज्यीय जल विवादों का सकारात्मक समाधान निकल रहा है.

उन्होंने कहा कि परियोजना के लागू होने से Rajasthan को यमुना नदी के पानी में उसका निर्धारित हिस्सा मिलेगा, जिससे किसानों, उद्योगों और आम लोगों को लाभ होगा. साथ ही राज्य में जल प्रबंधन व्यवस्था भी मजबूत होगी.

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि Prime Minister के मार्गदर्शन में राज्य Governmentें हर नागरिक तक पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि रेनुका, लखवार और किशाऊ परियोजनाओं से Haryana, Rajasthan और दिल्ली के लोगों को लाभ मिलेगा.

बैठक में वर्षा जल संरक्षण और Rajasthan तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई.

इस बैठक में India Government, Rajasthan जल संसाधन विभाग और Haryana Government के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

एएमटी/डीकेपी