
करौली, 1 जुलाई . Rajasthan के करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर के साथ कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है.
पीड़ित की मां की शिकायत पर Police ने विभिन्न धाराओं तथा के तहत मामला दर्ज कर लिया है. Police ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है. किशोर के साथ मारपीट का एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है.
Police में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी भावना जाटव ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अमन जाटव गुलाब बाग क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर काम करता है और उसी से परिवार का पालन-पोषण होता है. 28 जून की शाम 6 बजे वह रोज की तरह काम से घर लौट रहा था.
आरोप है कि रास्ते में गुडला निवासी अभिषेक गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और उससे दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा. किशोर द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसे जबरन एक कार में बैठा लिया और गुडला बांध के पास जंगल में ले गए.
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटा तथा उल्टा लटकाकर भी पीटा. आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी. मारपीट में घायल किशोर के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. उसका उपचार जिला अस्पताल करौली में चल रहा है.
पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन और घड़ी भी छीन लिया है. साथ ही परिवार ने अपनी सुरक्षा की मांग भी की है. करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही First Information Report दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
ओपी/पीएम
Skip to content