
कोलकाता, 11 जुलाई . कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य योजनाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर पिछली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल को अपराध, हिंसा और असामाजिक गतिविधियों से मुक्त कर शांति एवं विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है.
भाजपा के सांसद राहुल सिन्हा ने प्रस्तावित पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल का समर्थन करते हुए दावा किया कि पूर्ववर्ती Governmentों के दौरान राज्य अराजकता और अपराध का केंद्र बन गया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विदेशी आतंकवादी और आपराधिक तत्व सक्रिय रहे हैं. इस कानून के माध्यम से अपराध, हिंसा और आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार किया जाएगा तथा राज्य में कानून का राज स्थापित किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल शांति और विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के बारुईपुर दौरे पर राहुल सिन्हा ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों से मिलना मानवता का परिचायक है. जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर भाजपा मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखा रही है.
आयुष्मान India योजना को लेकर राहुल सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग लंबे समय तक इस योजना के लाभ से वंचित रहे, जबकि देश के अन्य राज्यों में नागरिक इसका लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की मंशा है कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों और पहले की Government को भी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को इलाज से वंचित न रहना पड़े. लेकिन अब इसे लागू कर दिया गया है.
BJP MP ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के नाम पर बड़ी मात्रा में काला धन छिपाकर रखा है. जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित काले धन का और खुलासा होगा. अभी जितने रुपयों की चर्चा हो रही है, वास्तविक आंकड़ा उससे कहीं अधिक हो सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान प्रयासों के कारण राज्य में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में सुधार दिखाई दे रहा है. उनका दावा था कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और केंद्र Government की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाकर पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है.
–
डीएससी
Skip to content