
Lucknow, 26 मई . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अगले एक साल के भीतर केंद्र की एनडीए Government गिर जाएगी, उस पर सियासत लगातार गरमाई हुई है. भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने खुलकर राहुल गांधी का समर्थन किया और कहा कि राहुल गांधी जो भी कह रहे हैं, वह उनकी सोच और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.
Lucknow में अजय राय ने से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देश में अपनी मजबूत जगह बनाई है. उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोग राहुल गांधी पर भरोसा जता रहे हैं. चाहे सवर्ण समाज हो, पिछड़ा वर्ग, दलित या अल्पसंख्यक समुदाय, सभी वर्गों का समर्थन राहुल गांधी को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को पसंद करते हैं और उनके साथ खड़े हैं. उनका कहना है कि राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं और यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है.
वहीं, पूर्व उपPresident हामिद अंसारी के उस बयान पर भी अजय राय ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात कही थी. अजय राय ने कहा कि हामिद अंसारी ने बिल्कुल सही बात कही है. उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान का भी जिक्र किया. अजय राय ने कहा कि मदनी ने भी कहा था कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जाना चाहिए.
अजय राय ने Government पर हमला बोलते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi जिस इजरायल को ‘फादरलैंड’ बताते हैं, वहां बड़ी मात्रा में बीफ का सेवन किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ऐसा देश है जहां गाय की हत्या नहीं की जाती और न ही बीफ खाया जाता है.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content