
New Delhi, 21 जुलाई . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने Monday को लोक कल्याण मार्ग तक मार्च निकाला और वहां धरने पर बैठ गई. इस बीच Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के लिए पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी.
सूत्रों के अनुसार, Union Minister जितेंद्र सिंह ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदर्शनकारियों की मांगों पर चर्चा की.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने केंद्र Government के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, केंद्रीय गृहमंत्री से दोनों सदनों में इस मामले पर बयान देने और सदन में पूरे प्रकरण पर विस्तृत चर्चा कराई जाने की मांग की गई है. छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबोधित किया जाए. प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और Police कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना देर शाम तक जारी रहा. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त Police बल भी तैनात किया गया है. राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने जमीन पर बैठकर Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में Police बल तैनात रहा.
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा, “हमने Lok Sabha अध्यक्ष से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी. Lok Sabha अध्यक्ष ने कहा कि इस पर चर्चा कराने के लिए उन्हें Government से अनुमति लेनी होगी. यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है. Prime Minister ने अब तक उनसे माफी तक नहीं मांगी है. देश के युवा ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. Prime Minister इस पर मौन क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर हो रहे इस दमन को तत्काल रोकना चाहिए.”
कांग्रेस का आरोप है कि सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान Police कार्रवाई में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती गई. इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने केंद्र Government के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है.
–
एएमटी/
Skip to content