राहुल गांधी का 152 पेपर लीक का दावा झूठा, युवाओं को गुमराह करने की कर रहे कोशिश : रामचंद्र राव

हैदराबाद, 23 जुलाई . तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेपर लीक संबंधी दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताते हुए कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे का Political लाभ उठाने की कोशिश कर रही है, जबकि केंद्र Government ने परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून लागू किया है.

रामचंद्र राव ने Thursday को से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की जननी है. राहुल गांधी का यह दावा कि पिछले 12 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए, पूरी तरह निराधार है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके.

उन्होंने कहा कि हाल के नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. केंद्र Government दोषियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई कर रही है और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

रामचंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भी कई बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं और उस समय पार्टी के नेताओं पर ही ऐसे मामलों में संलिप्त होने के आरोप लगे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब झूठे आंकड़े पेश कर लोगों के बीच गलत माहौल बनाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को शिक्षा व्यवस्था की कोई वास्तविक चिंता नहीं है और वह छात्रों के मुद्दों का Political इस्तेमाल कर रही है. छात्रों के नाम पर आयोजित किए जा रहे प्रदर्शन वास्तव में छात्र आंदोलन नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में गैर-छात्र, वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग और असामाजिक तत्व शामिल हो रहे हैं, जबकि अधिकांश प्रतिभागियों का नीट परीक्षा से कोई संबंध नहीं है.

रामचंद्र राव ने कहा कि यदि कांग्रेस के पास इस मुद्दे पर कोई ठोस तथ्य या शिकायत है तो उसे संसद में उठाना चाहिए. उनका आरोप है कि कांग्रेस संसद में चर्चा करने के बजाय सड़क पर राजनीति करना चाहती है और युवाओं को भ्रमित कर रही है.

भाजपा नेता ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस शिक्षा और परीक्षा से जुड़े मुद्दों का Politicalरण कर रही है और छात्रों व युवाओं को गुमराह कर रही है.

पीआईएम/