राहुल गांधी का इलाहाबाद शो पूरी तरह फ्लॉप, यूपी का युवा मोदी-योगी के साथ : राकेश त्रिपाठी

Lucknow, 9 अगस्त . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी के ‘स्टूडेंट्स की गूंज’ कार्यक्रम को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया. वहीं उन्होंने 9 अगस्त को India छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर Prime Minister Narendra Modi द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि और भाजपा की तिरंगा यात्रा का भी जिक्र किया.

राकेश त्रिपाठी ने से कहा, “राहुल गांधी का कार्यक्रम फ्लॉप साबित हुआ. लंबे समय से इसका जोर-शोर से प्रचार किया गया था और खूब पैसा भी खर्च किया गया था, लेकिन छात्र बड़ी संख्या में नहीं पहुंचे, जबकि प्रयागराज में विद्यार्थी बहुत बड़ी संख्या में कोचिंग करने के लिए जाते हैं. प्रयागराज यूनिवर्सिटी की बहुत बड़ी प्रतिष्ठा है, उत्तर प्रदेश में शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र प्रयागराज है. किसी भी कार्यक्रम में वहां पर विद्यार्थियों की संख्या बहुत आसानी से जुट जाती है, लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रम में पार्टी के सारे प्रयासों के बावजूद छात्रों की अपेक्षित संख्या वहां पर नहीं पहुंची. मात्र 5-6000 विद्यार्थी ही वहां पर पहुंचे.”

उन्होंने कहा, “इस नजारे से साफ है कि युवा राहुल गांधी के बहकावे में नहीं आने वाले. कांग्रेस के कार्यक्रम से स्पष्ट हो जाता है कि राहुल गांधी का छात्रों को बरगलाने का सारा प्रयास विफल हो गया, क्योंकि उत्तर प्रदेश में युवा भाजपा और मोदी-योगी के साथ हैं. युवा देश की तरक्की, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़े हैं. उन्हें कांग्रेस के पुराने वादों पर भरोसा नहीं है.”

भाजपा की तिरंगा यात्रा के बारे में बात करते हुए राकेश त्रिपाठी ने कहा, “9 अगस्त का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है, जब महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था और अंग्रेजों India छोड़ो का आह्वान किया था. 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हम आजादी के उत्सव का पखवाड़ा मनाते हैं.”

उन्होंने बताया, “भाजपा ने इस उत्सव के मौके पर देश भर के सभी राज्यों की राजधानी में पार्टी के प्रमुख नेता जहां पर हमारी Governmentें हैं, वहां पर वह हाथ में तिरंगा लेकर युवाओं के भीतर देशभक्ति के भाव को और बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. हम शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं. उन्हें स्मरण करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और विश्वास दिला रहे हैं कि जिसके लिए सभी ने मिलकर संघर्ष किया था, India को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए भाजपा की Governmentें काम कर रही हैं.”

एससीएच/पीएम