पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के फैसले का स्वागत, राहुल गांधी हताश हैं: संजय उपाध्याय

Mumbai , 23 जुलाई . भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने नीट पेपर लीक मामले, शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के शिवसेना में विलय से जुड़े विवाद और Prime Minister आवास के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने पेपर लीक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है और Prime Minister Narendra Modi द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई कराने की घोषणा विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला है.

संजय उपाध्याय ने कहा कि नीट पेपर लीक होने के बाद Government ने तुरंत एसआईटी का गठन किया, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई. Prime Minister मोदी ने आज घोषणा की है कि पेपर लीक से जुड़े मामलों का निपटारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट में किया जाएगा, जिससे दोषियों को जल्द सजा मिलेगी. पेपर लीक की घटनाएं कोई नई नहीं हैं और वर्षों से इस तरह के भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहे हैं. जब अदालत का फैसला आएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी, तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी. उन्होंने इस निर्णय के लिए Prime Minister मोदी की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना Government की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों के शिवसेना में विलय से जुड़े मामले पर संजय उपाध्याय ने कहा कि संसद सर्वोच्च संस्था है और संसद के भीतर होने वाली कार्यवाही पर निर्णय लेने का अधिकार संविधान के अनुसार Lok Sabha स्पीकर को है. यदि किसी दल के दो-तिहाई सांसद अलग होते हैं, तो उस पर फैसला लेने का अधिकार स्पीकर के पास है और उन्होंने वही किया है. उद्धव ठाकरे को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनके विधायक, सांसद और यहां तक कि मंत्री भी उनका साथ क्यों छोड़ते गए. हिंदुत्व और बालासाहेब ठाकरे के विचारों से दूरी बनाने के कारण उद्धव ठाकरे ने अपने साथियों और Maharashtra की जनता का विश्वास खो दिया. कानूनी रूप से भी उन्हें किसी बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई देती.

Prime Minister आवास के बाहर प्रदर्शन और राहुल गांधी के Political रुख पर हमला बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि 2014 में एक साधारण परिवार से आने वाले और चाय बेचने वाले व्यक्ति Narendra Modi को देश ने Prime Minister बनाया और तब से उन्होंने गरीब कल्याण तथा जनहित के अनेक कार्यों के जरिए जनता का विश्वास जीता है. लगातार हो रही चुनावी हार से विपक्ष, विशेषकर राहुल गांधी, निराश और हताश हैं. राहुल गांधी हर चुनाव से पहले षड्यंत्र, भ्रष्टाचार के आरोप और Political अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं. विपक्ष युवाओं और किसानों के माध्यम से देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहा है. India की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, सेना, Police और लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं और इस प्रकार की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगी.

भाजपा विधायक ने दावा किया कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास आज भी कायम है और भविष्य में भी बना रहेगा. राहुल गांधी की Political महत्वाकांक्षाएं केवल सपने बनकर रह जाएंगी, क्योंकि देश की जनता Prime Minister मोदी के साथ खड़ी है.