राहुल गांधी को पीएम मोदी की लोकप्रियता से ईर्ष्या, भोजशाला फैसले का स्वागत: आरपी सिंह

New Delhi, 14 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने Tuesday को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने मेलबर्न में Prime Minister Narendra Modi के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया, पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा, भोजशाला मामले में Supreme Court के फैसले का स्वागत किया और अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा.

मेलबर्न में Prime Minister Narendra Modi के कार्यक्रम के लिए लोगों को पैसे देकर भीड़ जुटाने संबंधी विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इस बात की ईर्ष्या है कि Prime Minister मोदी को देश ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी संख्या में लोग सुनने और उनका स्वागत करने पहुंचते हैं. राहुल गांधी और उनके परिवार ने कभी उस तरह का काम नहीं किया, जैसा Prime Minister मोदी देश की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने और विकसित India के लक्ष्य को दुनिया के सामने रखने के लिए कर रहे हैं. इसी कारण कांग्रेस नेता बिना किसी आधार के आरोप लगाते हैं. यह अच्छी बात है कि राहुल गांधी विदेश यात्रा से लौट आए हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वे किस देश गए थे.

तमिलनाडु के Chief Minister सी जोसेफ विजय द्वारा पेरंबूर के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की कायाकल्प योजना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए cctv जैसी व्यवस्थाओं की घोषणा पर आरपी सिंह ने कहा कि ऐसी योजनाएं बनना अच्छी बात है, लेकिन उनका जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन होना अधिक जरूरी है. केवल cctv कैमरे लगाने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी. इसके लिए Police व्यवस्था को मजबूत करना और Government का प्रभावी ढंग से काम करना भी आवश्यक है.

पंजाब कांग्रेस में जारी आंतरिक विवाद के दिल्ली तक पहुंचने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस में यह कोई नई बात नहीं है. Rajasthan का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच लंबे समय तक संघर्ष चला, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व समाधान निकालने में सफल नहीं हुआ. कर्नाटक में भी Chief Minister पद को लेकर महीनों तक खींचतान चली और अब पंजाब तथा Himachal Pradesh में भी कांग्रेस की यही स्थिति दिखाई दे रही है.

आरपी सिंह ने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता असंतुष्ट हैं. कांग्रेस एकजुट नहीं है और कई नेता Chief Minister बनने के सपने देख रहे हैं, जिसके कारण पार्टी में लगातार गुटबाजी बढ़ रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की दिल्ली में हुई बैठक पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बार-बार वही मुद्दे उठाता है जिनका उत्तर पहले ही दिया जा चुका है. वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा हाईकमान को रिपोर्ट सौंपे जाने पर आरपी सिंह ने कहा कि इससे कांग्रेस की अंदरूनी समस्याएं समाप्त नहीं होंगी. जिस तरह पंजाब और Himachal Pradesh में नेतृत्व को लेकर विवाद है, उसी तरह कर्नाटक में भी सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थक गुटों के बीच खींचतान अभी भी जारी है.

भोजशाला मामले में Supreme Court के फैसले का भाजपा प्रवक्ता ने उसका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि संबंधित परिसर मंदिर है और यदि नमाज के लिए किसी अन्य स्थान की व्यवस्था की जाती है तो उसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. नमाज किसी एक विशेष स्थान पर ही पढ़ी जाए, ऐसा कोई धार्मिक या कानूनी प्रावधान नहीं है, इसलिए अदालत का निर्णय स्वागत योग्य है.

कर्नाटक के बिदादी क्षेत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य Government लैंड पूलिंग के माध्यम से किसानों की कृषि भूमि बड़े टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है. किसान अपनी उपजाऊ जमीन खोने की आशंका से चिंतित हैं और इसी वजह से विरोध कर रहे हैं.

अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब यह मामला सामने आया था, तब भी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता उनके बचाव में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. अब जब अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है, आम आदमी पार्टी को अपने रुख पर जवाब देना चाहिए.

/डीकेपी