
New Delhi, 29 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी को ‘सबसे बड़ा उत्पाती’ बताते हुए कहा कि वे छात्रों के सहारे अपनी Political रोटियां सेंकना चाहते हैं.
अनुराग ठाकुर ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “मेरा इतना ही कहना है कि ‘सोरोस के चमचे, इंदिरा के नाते, राहुल गांधी सबसे बड़े उत्पाती’. इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल के दौरान एक लाख छात्रों को जेल में डाला गया. यह कांग्रेस का इतिहास है. जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में आज जमानत पर हैं, वे छात्रों के हित में बोलेंगे? जिनकी Governmentों के समय 100 से अधिक पेपर लीक हुए, क्या वे (राहुल गांधी) छात्रों के हक में बोलेंगे?”
BJP MP ने आरोप लगाए कि राहुल गांधी छात्रों के सहारे अपनी Political रोटियां सेंकना चाहते हैं. इसलिए छात्र उन्हें अपने आंदोलन में बुलाने में राजी नहीं थे.
उन्होंने कहा, “Tuesday को 9 घंटे सदन में चर्चा हुई, लेकिन कांग्रेस पार्टी के सदस्य 9 शब्द भी बिल पर नहीं बोले. इनका छात्रों, आंदोलन और पेपर लीक से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए वे (कांग्रेस) चर्चा भी नहीं चाहते थे, क्योंकि Tuesday को कांग्रेस के बारे में जितनी बात हुई, देश के युवाओं को भी पता चल गया कि पेपर लीक कौन करवाते थे, कैसे और कौन माफियाओं के साथ मिले हुए थे.”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि Rajasthan में कांग्रेस Government के दौरान 17 पेपर लीक हुए, तब के शिक्षा मंत्री को कांग्रेस ने राज्य में पार्टी इकाई का प्रमुख बनाया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उस नेता को ताज पहनाने का काम किया.
वहीं, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रह्लाद जोशी पर जो आरोप लगाए हैं, वे असत्य हैं. प्रह्लाद जोशी कर्नाटक में अनेक सालों से राजनीति कर रहे हैं. भाजपा को राज्य में मजबूत कराने में उनका बड़ा योगदान है. उन्होंने केंद्र में भी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से संभाली है.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि राहुल गांधी को झूठे आरोप लगाने की आदत है. प्रह्लाद जोशी की छवि को खराब करना बिल्कुल भी सही नहीं है. एक वरिष्ठ नेता होने के नाते Prime Minister Narendra Modi ने उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है. हमें विश्वास है कि वह अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से संभालेंगे.”
आठवले ने यह भी कहा कि राहुल गांधी दिल्ली में कह रहे हैं कि छात्रों पर अन्याय नहीं होना चाहिए, लेकिन केरल में उनकी Government के दौरान भी छात्रों पर कार्रवाई होती है. उन्हें सोचना चाहिए कि केरल में उनकी Government छात्रों के साथ अन्याय करती है, जबकि यहां (दिल्ली में) कहते हैं कि केस वापस लेने चाहिए.
–
डीसीएच/
Skip to content