राहुल गांधी बोल रहे पाकिस्तान की भाषा, यह देश के लिए सही नहीं: नितेश राणे

Mumbai , 25 मई . Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे ने Monday को Mumbai में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी Pakistan की भाषा बोल रहे हैं और देश की राजनीति में Pakistan समर्थित एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. जो देश के लिए सही नहीं है.

नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो Pakistan के रुख से मेल खाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी Pakistan को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और वहां से आने वाली “स्क्रिप्ट” को India में दोहरा रहे हैं.

राणे ने कहा, “राहुल गांधी Pakistan की बातों को यहां दोहराते हैं और Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ बयान देते हैं. ऐसा लगता है कि वह Pakistan में बैठे लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं.”

Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी के बयान देशहित के खिलाफ हैं और इससे विपक्ष की राजनीति पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता के बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता के मुद्दों पर भ्रम पैदा करने वाले हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नितेश राणे ने धार्मिक मुद्दों को लेकर भी विवादित बयान दिए. उन्होंने कहा कि जहां हिंदुत्व विचारधारा वाली Governmentें सत्ता में हैं, वहां सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने मस्जिदों और मदरसों को लेकर भी टिप्पणी की, जिस पर Political विवाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

इसके अलावा, राणे ने गो रक्षकों के खिलाफ कथित घटनाओं पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गो रक्षकों के खिलाफ हिंसा या हमला करने की कोशिश की, तो Government और हिंदुत्व विचारधारा से जुड़े लोग उसका सख्ती से जवाब देंगे. उन्होंने दावा किया कि राज्य Government हिंदुत्व की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

नितेश राणे ने कहा कि “कृपया जीआर (शासन निर्णय) पढ़ें. नहीं, आपने पूरा जीआर नहीं पढ़ा है. इसलिए, अगर कोई हाउसिंग सोसायटी में ऐसी बलि देता है, तो अगली सुबह वह जेल में होगा. अगर हम हिंदू होने के नाते सबकी भावनाओं का सम्मान करते हैं, अगर हम सूखी होली मनाते हैं. अगर हम दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ते, तो क्या उन्हें लगता है कि यह उनके बाप का Pakistan है? यह हमारा हिंदू राष्ट्र है, यहां आप जानवरों की बलि नहीं दे सकते.”