राहुल गांधी देश के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं: संजय सरावगी

Patna, 30 जून . बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी एक टाइम पाइस नेता हैं.

संजय सरावगी ने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी देश के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं. जिस तरह से वो Lok Sabha में विपक्ष के नेता हैं, उसे देखते हुए उनके भाषणों में देश को लेकर एक तरह की गंभीरता दिखनी चाहिए थी. अफसोस की बात है कि उनमें किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं दिख रही है. कब वो देश के अंदर आते हैं और कब बाहर जाते हैं, पता ही नहीं चलता है. इसी को देखते हुए अगर हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें टाइम पाइस नेता कहा है, तो बिल्कुल ठीक ही कहा है.

वहीं, Maharashtra में एनटीए के पेपर लीक मामले को लेकर भी संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, इस मामले में किसी भी हाल में आरोपी नहीं बचना चाहिए. बिहार से भी एक गिरफ्तारी हुई है. Maharashtra Government को बिहार Government की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा. जिस किसी ने भी ऐसा किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हो रहा है. ऐसी स्थिति में तेजस्वी यादव से Government के बारे में अच्छा बोलने की उम्मीद नहीं की जा सकती. सम्राट चौधरी Government के नेतृत्व में हफ्ते में दो बार शिविर लग रहा है, जिसमें लाखों लोगों की समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है. इस शिविर में लाखों आवेदन किया जा रहा है, जिसके लिए समाधान का मार्ग तलाशा जा रहा है. माह के अंतिम Sunday को पंचायत विकास शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विकास की बात हो रही है. अपराध को जड़ से खत्म करने की बात हो रही है, लेकिन अफसोस की बात है कि तेजस्वी यादव को ये सब बातें अच्छी नहीं लगती है.

वहीं, संजय सरावगी ने Prime Minister Narendra Modi को सेशेल्स में मिले सर्वोच्च सम्मान पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, Prime Minister मोदी को विदेश में 33वां सर्वोच्च सम्मान मिला है. मुझे लगता है कि Prime Minister इकलौते ऐसा राजनेता हैं, जिन्हें इतने ज्यादा सम्मान प्राप्त हुए हैं. यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है. वो विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उनकी विदेशी नीति, आर्थिक नीति और सैन्य नीति का प्रभाव पूरी दुनिया में है, इसलिए उन्हें पसंद किया जा रहा है.

इसके अलावा, उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बिहार यह इकलौता ऐसा मामला है, जिसमें तीन दिनों के अंदर न्यायिक जांच का ऐलान किया गया है. प्रथम कैबिनेट में न्यायिक आयोग बनाया गया है. इसके बाद दूसरे दिन विकास प्राप्त उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति थे, वो तुरंत चौबीस घंटे के अंदर घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद भरत तिवारी के परिवार से मिले. इससे ज्यादा त्वरित कार्रवाई नहीं हो सकती थी, जो सीएम ने की.

एसएचके/