
मुजफ्फरपुर, 21 जून . Union Minister गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे सत्ता पाने के लिए बेहद व्याकुल हो चुके हैं और उनके पास कोई विजन या एजेंडा नहीं है.
मुजफ्फरपुर में से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अपना कुछ नहीं है. उनके पास कोई विजन नहीं है, कोई एजेंडा नहीं है. वे एक कन्फ्यूज्ड व्यक्ति हैं. जहां मजदूरों से जुड़ी कोई घटना होती है, वहां जाते हैं और जहां छात्रों से जुड़ी कोई बात होती है, वहां पहुंच जाते हैं. राहुल गांधी सिर्फ कन्फ्यूजन फैलाना चाहते हैं और सोचते हैं कि कैसे सत्ता में आएं. वे सत्ता के लिए व्याकुल हैं.
उन्होंने कहा कि कुछ लोग Government को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से Prime Minister Narendra Modi की तारीफ किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ट्रंप ने आभार जताया है. दुनिया के 33 देशों के नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi को सबसे अधिक सम्मान दिया है. यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है. सभी 140 करोड़ लोगों को गर्व है कि Narendra Modi हमारे Prime Minister हैं और Prime Minister Narendra Modi को गर्व है कि वे 140 करोड़ लोगों के Prime Minister हैं.
भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर राजद-कांग्रेस के नेताओं के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे राजद या कांग्रेस के किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने से कोई लेना-देना नहीं है. राज्य Government पूरी तरह पारदर्शी है और लोगों के लिए काम कर रही है. यह गांवों, घरों और गरीबों की सुरक्षा के लिए काम करती है. अगर भोजपुर में कोई घटना हुई है तो हमें नहीं पता कि न्यायिक जांच सही तरीके से हुई है या नहीं. अगर जांच हुई है तो ठीक है, अन्यथा Government आगे कदम उठाएगी.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर के खेल भवन में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया और योगाभ्यास किया. उन्होंने कहा, “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का सशक्त आधार है. योग का संदेश जन-जन तक पहुंचे और स्वस्थ जीवनशैली एक जनआंदोलन बने, यही हमारा प्रयास होना चाहिए.”
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content