
Patna, 22 जुलाई . Prime Minister आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक श्याम रजक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि केंद्र Government नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा और कार्रवाई के लिए तैयार है.
श्याम रजक ने कहा कि India के युवाओं को अपने पूर्वजों से संस्कार, संयम और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की सीख मिली है. उनके अनुसार, भारतीय युवा यदि आंदोलन भी करते हैं तो मर्यादा और अनुशासन के साथ करते हैं. उन्होंने कहा कि नेपाल में जो घटनाएं हुईं, उनकी तुलना India से नहीं की जा सकती और ऐसी परिस्थितियां यहां उत्पन्न होने की संभावना नहीं है.
उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर Prime Minister Narendra Modi शुरू से ही संवेदनशील रहे हैं. इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि Government का रुख पूरी तरह साफ है और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए श्याम रजक ने कहा कि कांग्रेस नेता स्वयं भ्रम की स्थिति में हैं. Government संसद में हर मुद्दे पर चर्चा करने, विपक्ष के सवालों का जवाब देने और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देने के लिए तैयार है. इसके बावजूद विपक्ष सदन में बहस करने के बजाय सड़क पर प्रदर्शन कर रहा है.
उन्होंने कहा कि यदि Government चर्चा के लिए तैयार है, तो संसद सबसे उपयुक्त मंच है. ऐसे में Prime Minister आवास के बाहर धरना देना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य केवल मीडिया में बने रहना और Political लाभ हासिल करना है.
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर श्याम रजक ने कहा कि केवल Political दबाव बनाने के लिए इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री किसी मामले में दोषी होते, कार्रवाई करने में विफल रहते या उनकी किसी प्रकार की संलिप्तता सामने आती, तब इस्तीफे की मांग का आधार बनता. वर्तमान में वह पूरे मामले की पारदर्शिता के साथ निगरानी कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है. इसलिए इस्तीफे की मांग का कोई औचित्य नहीं है.
अग्निवीर योजना में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर उन्होंने Government के कदम का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जब योजना शुरू हुई थी, तब भी युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देने का उद्देश्य था. अब यदि Government उनके प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए आरक्षण का दायरा बढ़ा रही है, तो यह सकारात्मक और स्वागतयोग्य निर्णय है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए श्याम रजक ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी यह संकेत देती है कि टीएमसी का भविष्य कमजोर हो रहा है. पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी का Political प्रभाव पहले जैसा नहीं रहा और पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है.
उन्होंने कहा कि जब किसी Political दल का भविष्य संकट में होता है तो उसके नेता और कार्यकर्ता दूसरे विकल्प तलाशने लगते हैं. उन्होंने टीएमसी की तुलना “डूबते जहाज” से करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसे जहाज में लंबे समय तक नहीं रहना चाहता.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content