झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने बल प्रयोग को बताया गलत, बातचीत से समाधान की अपील

रांची, 10 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर Police कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Monday को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए राज्य Government से छात्रों की बात सुनने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की अपील की.

राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Jharkhand में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. उन्होंने Jharkhand Government से छात्रों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की अपील की.

इससे पहले भी राहुल गांधी ने Jharkhand में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया था. उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी थीं और उनकी मांगों के प्रति समर्थन जताया था.

इधर, Jharkhand Government की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्र आंदोलन और Police कार्रवाई को लेकर Government का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि Jharkhand में जंतर-मंतर जैसी बर्बरता और संवादहीनता की स्थिति नहीं बनी है. Government ने छात्रों के आंदोलन से पहले ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच, गिरफ्तारियों और डिजिटल समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच जारी है. Government का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई दोषी बच न पाए.

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भर्ती व्यवस्था में मौजूद कमियों पर Chief Minister हेमंत सोरेन की सीधी नजर है. उन्होंने कहा कि छात्रों को व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया गया है. उनके अनुसार, Government ने छात्रों से दोबारा बातचीत का आग्रह किया है और वह संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने भाजपा पर छात्र आंदोलन को Political रंग देने का आरोप लगाया. मंत्री ने कहा कि Government का स्पष्ट रुख है कि समस्याओं का समाधान संवाद से ही निकाला जा सकता है.

उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने भी माना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर राज्य Government ने सकारात्मक कार्रवाई की है. यह कदम कई अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिला है. मंत्री ने कहा कि विधानसभा के मौजूदा सत्र में भी Government छात्रों के मुद्दे को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन पहले से तय था और Government ने उनसे बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन छात्र इसके लिए तैयार नहीं हुए.

एसएनसी/डीकेपी