
गयाजी, 9 मई . बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने Saturday को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर सियासी हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी के शिक्षक अभ्यर्थियों पर Police लाठीचार्ज को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि वे चुनाव के दौरान बिहार आते हैं और उसके बाद विलुप्त हो जाते हैं.
छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एनडीए Government युवाओं के पक्ष में है और एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प लिया है. उन्होंने छात्रों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और उग्र हिंसा से बचने की अपील की.
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के मंत्रिमंडल में परिवारवाद को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में तब से सक्रिय हूं, जब तेजस्वी यादव हाफ-पैंट पहनते थे.
संतोष सुमन ने कहा कि वे कार्यकर्ता के रूप में काम किए हैं. संघर्ष करके मंत्री बने हैं. उनके जैसे नहीं कि सीधे उप Chief Minister बना दिए गए. उप Chief Minister बना भी दिए तो अपनी उपयोगिता भी साबित नहीं कर सके. एक 9वीं फेल व्यक्ति मेरी तुलना कैसे कर सकता है, जो नीदरलैंड और हार्वर्ड से पढ़ा हुआ है. तेजस्वी ‘नकलची’ की तरह काम करते थे, जिन्हें न तो संविधान की पकड़ है और न ही प्रशासनिक नियमों की जानकारी.
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि देश और बिहार की जनता राहुल और तेजस्वी यादव को नकार चुके हैं. बिहार में अब एक मजबूत एनडीए की Government बन चुकी है और विपक्ष तो विपक्ष की भूमिका निभाने के भी लायक नहीं है.
पश्चिम बंगाल में नई Government को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सीपीएम और ममता बनर्जी की Governmentों ने बंगाल को लूटने का काम किया था, लेकिन अब वहां भाजपा की Government बनी है जिससे बंगाल में शांति और समृद्धि आएगी.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content