आकांक्षा की आत्महत्या पर राहुल ने सरकार को घेरा, नीट घोटाले ने बर्बाद कर दी युवाओं की पूरी पीढ़ी

New Delhi, 4 जून . Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Thursday को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है.

राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया कि Madhya Pradesh के मऊगंज जिले की 18 वर्षीय आकांक्षा ने नागपुर में आत्महत्या कर ली. आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की अनिश्चितता ने उसे गहरे अवसाद में डाल दिया.

उन्होंने आगे बताया, आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी एक छोटे किसान हैं. बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब 3 लाख रुपए का लोन लिया. लोन की राशि और कोचिंग फीस जुटाने के लिए पिता नागपुर में रसोइए का काम करने लगे. आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर तैयारी कर रही थी.

आकांक्षा ने एक सुसाइड नोट में भी लिखा, जिसमें उसने कहा, “मम्मी-पापा… अब मेरे पास नीट दोबारा देने का साहस नहीं है.”

दरअसल, 5 मई को परीक्षा हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगीं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया. इस खबर ने आकांक्षा को तोड़ दिया और वह गहरे अवसाद में चली गई.

नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनटीए को परीक्षा रद्द करनी पड़ी. सीबीआई जांच कर रही है और कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. विपक्षी दलों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Prime Minister Narendra Modi और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा प्रणाली बिगाड़ दी गई है, जिसकी कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है.

एससीएच/पीएम