
रांची, 12 अगस्त . Jharkhand के पूर्व Chief Minister रघुवर दास ने राज्य में जारी छात्र आंदोलन को लेकर हेमंत सोरेन Government पर निशाना साधते हुए एक सप्ताह के भीतर छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज करना किसी भी Government के लिए उचित नहीं है.
Wednesday शाम रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम मे आंदोलित छात्रों से मुलाकात के दौरान दास ने कहा कि रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया में सुधार युवाओं के बुनियादी सरोकार हैं. Government को इन मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ बातचीत करनी चाहिए और समाधान का रास्ता निकालना चाहिए.
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की स्थिति नहीं आनी चाहिए. Government का दायित्व युवाओं की आवाज सुनना है, उसे दबाना नहीं. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ सीधे संवाद से ही गतिरोध दूर किया जा सकता है.
पूर्व Chief Minister ने Government को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में छात्रों की मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो वह स्वयं आंदोलन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो एक सप्ताह बाद भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर अनशन शुरू करेंगे.
रघुबर दास ने कहा कि छात्रों का आंदोलन केवल परीक्षा से जुड़े किसी एक फैसले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भर्ती व्यवस्था में भरोसा, पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल है. उन्होंने Government से अपील की कि वह स्थिति को टकराव की दिशा में ले जाने के बजाय तत्काल संवाद की पहल करे.
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बार-बार विवाद सामने आने से युवाओं में असंतोष बढ़ा है. ऐसे में Government को उनकी आशंकाओं को दूर करने के लिए ठोस और भरोसेमंद कदम उठाने की जरूरत है.
–
एसएनसी/एएमटी
Skip to content