बेंगलुरु : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन वर्षीय लापता बच्चे को 16 मिनट में बचाया

Bengaluru, 25 मई . Bengaluru के उप्परपेट Police स्टेशन की टीम ने तेजी और सतर्कता दिखाते हुए एक तीन वर्षीय बच्चे को लापता होने के मात्र 16 मिनट के अंदर सुरक्षित बचा लिया.

घटना 24 मई की शाम करीब 6:02 बजे की है. उप्परपेट Police स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक ट्रैवल ऑफिस के पास बच्चा अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा था. अचानक बच्चा गायब हो गया. ट्रैवल ऑफिस के स्टाफ ने तुरंत ‘नम्मा 112’ इमरजेंसी हेल्पलाइन पर फोन करके सूचना दी.

‘नम्मा-112’ के कर्मचारियों ने तुरंत उप्परपेट Police स्टेशन की ‘होयसला-77’ गश्ती टीम को अलर्ट कर दिया. इस टीम में एएसआई नागराजा जे. और एपीसी बालप्पा ड्यूटी पर थे. सूचना मिलते ही दोनों Policeकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बच्चे की उम्र, कपड़ों और अन्य जरूरी डिटेल्स लीं और आसपास के इलाके में तलाश शुरू कर दी.

Police की तेज प्रतिक्रिया का नतीजा यह हुआ कि बच्चा बहुत कम समय में ही मिल गया. Police ने बच्चे की पहचान की पुष्टि की और उसे सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सौंप दिया. माता-पिता ने राहत की सांस ली और Police टीम को धन्यवाद दिया.

वहीं, Police अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा त्वरित प्रतिक्रिया सिस्टम बहुत महत्वपूर्ण है.

Bengaluru Police का कहना है कि शहर में बच्चों के लापता होने की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बच्चों पर खास नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ‘नम्मा 112’ पर कॉल करें.

इस सफल ऑपरेशन ने आम लोगों में Police और आपातकालीन सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ाया है. उप्परपेट Police की यह कार्रवाई एक उदाहरण बन गई है कि सतर्कता और तेज प्रतिक्रिया से छोटी-छोटी घटनाओं को भी बड़ी समस्या बनने से रोका जा सकता है.

एसएचके/एबीएम