
जालंधर, 30 मई . जालंधर में आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे पंजाब में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इस बीच पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह कोटली ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज्य Government पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. Government हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और गैंगस्टर बेलगाम होते जा रहे हैं.
कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह कोटली ने Saturday को से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत दुखद घटना है कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट की सरेआम हत्या कर दी गई. पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर का बहुत बुरा हाल है. यह कोई पहला मामला नहीं है, भगवंत मान की Government में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर लगातार बढ़ रहा है और Government इस पर लगाम लगाने में नाकाम है. उन्होंने कहा कि पहले भी कई जगहों पर इस तरह की फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है.
उन्होंने खन्ना में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी प्रसिद्ध प्रेम ढाबे और देव कलेक्शन पर खुलेआम फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उनका कहना है कि स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं. दिनदहाड़े वारदात होना बहुत चिंता की बात है. कोटली ने कहा कि जब तक Government सख्त कदम नहीं उठाती, तब तक इस तरह की घटनाएं रुकना मुश्किल है.
एलपीयू जालंधर–लुधियाना हाईवे के पास चहेरू इलाके के नजदीक कुछ अज्ञात हमलावरों ने आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही सिमरनजीत सिंह वहां से गुजरे, उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गईं. इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल इस हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन Police मामले की जांच में जुट गई है.
–
पीआईएम/
Skip to content