पंजाबः फिरोजपुर में गुरचरण सिंह गाबा की हत्या में शामिल दो शूटर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 जून . पंजाब की फिरोजपुर Police ने जम्मू-कश्मीर Police के साथ मिलकर दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. यह जानकारी पंजाब के डीजीपी की ओर से दी गई है.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट में बताया, “पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​ने फिरोजपुर Police और जम्मू-कश्मीर Police के साथ मिलकर एक समन्वित अभियान में फिरोजपुर के मखू निवासी गुरचरण सिंह गाबा की हत्या में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक .30 बोर की बेरेटा पिस्टल और .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.”

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिनमें जबरन वसूली, डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन शामिल है. इन आरोपियों पर Rajasthan Police द्वारा घोषित 10,000 रुपये का इनाम भी है. आरोपियों के खिलाफ मखू Police स्टेशन में First Information Report दर्ज कर ली गई है. आगे की जांच जारी है.

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब Police संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

इसके पहले 4 जून को पंजाब डीजीपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से किए गए पोस्ट में बताया गया था, “ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया, जिससे एसएएस नगर में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया. इस त्वरित और समय पर की गई कार्रवाई ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित रूप से विनाशकारी खतरे को टाल दिया है. पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें इस साजिश में शामिल हैंडलर, सहयोगी और सभी कड़ियां शामिल हैं.”

डीजीपी ने कहा कि पंजाब Police आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध का सफाया करने और पूरे राज्य में शांति व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

/पीएम