
चंडीगढ़, 21 जुलाई . पंजाब की मोगा Police ने एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है. इसके साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं. Police मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि मोगा Police ने एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 17 आरोपियों को पकड़ा है. इसके साथ ही एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगजीन के साथ 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की है.
डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल है, जो अभी यूके में है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. उसके कहने पर ही आरोपियों ने मोगा के सदर Police स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और फ़िरोज़पुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में आईडी लगाने की योजना बनाई थी. मोगा के सदर Police स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है.
वहीं, पंजाब Police ने एक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन शुरू की है. इसके जरिए जनता से अपील की गई है कि वे वॉन्टेड अपराधियों को पकड़ने में मदद के लिए सीधे 93946-93946 पर जानकारी दें. सारी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी. गैंगस्टरों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा.
गैंगस्टर से जुड़े किसी भी अपराध के मामले में जनता से अपील की जाती है कि वे तुरंत जानकारी दें ताकि अपराधियों को पकड़ने में Police की मदद हो सके. डीजीपी ने कहा कि पंजाब Police आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, देश-विरोधी गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content